अमरोहा, नवम्बर 27 -- अमरोहा, संवाददाता। संभल जिले के गांव ईसापुर सुनवारी निवासी किसान राजीव शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने गांव की ही पूर्व प्रधान पति समेत चार लोगों को दोषी करार दिया। सभी ने जमीनी व चुनावी रंजिश में हत्याकांड को अंजाम दिया था। जानलेवा हमले से जुड़े मुकदमे में फैसला नहीं करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। सजा पर अदालत में गुरुवार यानि आज सुनवाई होनी है। दोषी ठहराए गए चारों लोग जमानत पर थे, उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लेते हुए जेल भेज दिया गया है। ईसापुर सुनवारी संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र का गांव है। जहां पर स्व.उमराव शर्मा का परिवार रहता है। उनके बेटे जयदेव शर्मा 25 फरवरी 2022 को अपने भाई राजीव शर्मा और गांव के ही रहने वाले सोमपाल के साथ पड़ोस में रहने वाले भगवान शरन की बेटी प्रियंका की हत्या से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.