अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा, संवाददाता। शिकार के दौरान नीलगाय का वध करने के मामले में कोर्ट ने चार दोषियों को तीन-तीन साल जेल की सजा सुनाई। साथ ही एक लाख चार हजार रुपये का जुर्माना लगाया। सभी दोषी जमानत पर थे। आठ मई 2014 का मामला आदमपुर थाने से जुड़ा था। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने कुछ लोगों को नीलगाय का शिकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों की पहचान क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी शकील, गांव मच्छरिया के रहने वाले नजाकत, बंदू और जाहिद के रूप में हुई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध शस्त्र भी बरामद किए थे। मामले में थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा संजीव कुमार ने शकील, नजाकत, बंदू और जाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। बाद में पुलिस ने कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया था। फिलहाल, चारों इस मुकदमे में जमानत पर थे। मुकदमे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.