अमरोहा, मार्च 28 -- जंगल से सूखे पत्ते लेने गई किशोरी के साथ गैंगरेप के मामले में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दो दोस्तों को 20-20 साल जेल की सजा सुनाई। दोषियों पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोनों जमानत पर थे, कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। मामले में पीड़िता और उसके माता-पिता व भाई पूर्व में दिए गए अपने बयानों से कोर्ट में मुकर गए थे। एफएसएल रिपोर्ट में पीड़िता के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। नौ जनवरी 2021 की यह घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। यहां पर एक किसान का परिवार रहता है। घटना वाले दिन उनकी 16 वर्षीय बेटी जंगल से सूखी पत्ती लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में गांव निवासी गुड्डू व अंकित ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। मामले में अंकित व गुड्डू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.