सीवान, अगस्त 17 -- सीवान। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस कार्यालयों में भी झंडा फहराया गया। सिविल कोर्ट परिसर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिसर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोतीश कुमार सिंह, जिला अधिवक्ता संघ में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शंभुदत शुक्ला ने झंडा फहराया। वहीं, जिला परिषद में अध्यक्ष संगीता यादव, नगर परिषद में मुख्य पार्षद सेम्पी देवी, कलेक्ट्रेट में डॉ. आदित्य प्रकाश, पुलिस लाइन में एसपी मनोज तिवारी ने तिरंगा झंडा फहराकर सलामी दी। डीआरडीए में डीडीसी मुकेश कुमार, एसडीओ कार्याल में सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता, सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, डीसीओ कार्यालय में डीसीओ सौरव कुमार, डीईओ कार्यालय में डीईओ राघवेन्द्र प्रताप सिंह व जिला कृषि कार्यालय में डीएओ आलोक कुमार ने झंडा फहराया। सदर अस्पताल ...