बागपत, जनवरी 6 -- बागपत। शहर के कोर्ट रोड पर मंगलवार सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए। इस घटना से स्थानीय लोगों और राहगीरों में अफरातफरी मच गई। एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 10 मिनट तक मुख्य मार्ग पर दोनों सांडों के बीच लड़ाई चलती रही। इस दौरान एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शीशा टूट गया। कई बाइक चालक सांडों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लोगों ने पानी डालकर और कड़ी मशक्कत के बाद सांडों को वहां से खदेड़ा। सूचना मिलने पर नगर पालिका के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवारा पशु आए दिन आपस में भिड़ जाते हैं, जिससे अक्सर नुकसान होता है। उन्होंने प्रशासन से बेसहारा पशुओं को गौशाला भिजवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.