बाराबंकी, फरवरी 8 -- बाराबंकी। हत्या के मामले में बेल पर चल रहे आरोपी की शनिवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर दो पर आखिरी पेशी पर आया था। कोर्ट कक्ष में मौजूद अभियुक्त को जैसे ही पता चला कि वह दोषी करार दिया गया है वह चुपके से कक्ष से फरार हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। सुबेहा पुलिस ने रविवार की शाम हत्याभियुक्त को उसकी ससुराल ग्राम जायस जिला अमेठी से गिरफ्तार कर लिया है। जेल जाने की जानकारी होते ही फरार हो गया था अभियुक्त: सुबेहा थाना क्षेत्र अहिरन सरैया मजरे रोहना मीरापुर गांव में वर्ष 2016 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में अपर जिला सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर दो में शनिवार को अंतिम पेशी थी। इस मामले में आरोपी मटरू को जेल से कोर्ट पेशी पर लाया गया था। इसी हत्या कांड में बेल पर चल रहे मटरू का भाई गुदरू व पुत्र सूरज भी ...