वाराणसी, फरवरी 19 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कचहरी स्थित एसीजेएम षष्ठम कोर्ट रूम में गुरुवार दोपहर अचानक अफरातफरी मच गई, जब एक महिला हंगामा करते हुए अचानक बैग से चाकू निकालकर लहराने लगी। उस समय कोर्ट में जज भी बैठे थे। तत्काल कचहरी चौकी से पुलिस पहुंची। महिला को हिरासत में लेकर कैंट पुलिस पूछताछ में जुटी है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि महिला का ससुराल मिर्जामुराद थाने के चंगवार बेनीपुर में है। उसके साथ दो माह पहले मारपीट हुई थी। तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इधर उसने एक स्वास्थ्य केंद्र से अपना मेडिकल बनवाया। मेडिकल प्रमाणपत्र लेकर वह गुरुवार को अचानक एसीजेएम षष्ठम कोर्ट पहुंच गई। उसने दाएं हाथ में पट्टी लपेटा था। वहां एक महिला अधिवक्ता से मामले में कार्रवाई कराने की बात कहने लगी। इसे लेकर महिला अधिवक्ता से उलझ गई। इस बीच उसने बैग...