मैनपुरी, फरवरी 3 -- बेवर मार्ग पर न्यायालय में विचाराधीन विवादित प्लाट की बाउंड्री, टिनशेड और गेट को रात में दूसरे पक्ष ने तोड़ दिया। पीड़ित गोपाल पाठक ने रात्रि में ही पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बाउंड्री तोड़ने वालों को तत्काल नहीं पकड़ सकी। धरमंगदपुर निवासी गोपाल पाठक ने तहरीर में बताया कि ग्राम के मानसिंह शाक्य आदि से प्लाट को लेकर विवाद है, जिसका वाद उन्होंने सिविल न्यायालय में दायर किया है। न्यायालय ने कमीशन भी कराया था, जिसमें पूरे प्लाट पर बाउंड्री, गेट और टिनशेड लगवाए गए थे। सोमवार की रात करीब 2 बजे धरमंगदपुर निवासी मानसिह पक्ष ने बाउंड्री, गेट व टिनशेड तोड़ दिए। सूचना मिलने पर गोपाल ने डायल 112 और चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर गई लेकिन रात में दोषियों को नहीं पकड़ सकी। सुबह पुलिस ने बाउंड्री तोड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.