बरेली, फरवरी 22 -- एडीएम सिटी कोर्ट में धोखाधड़ी कर मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर आदेश पारित कराने की शिकायत शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में की गई। शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश पारित करने की मांग की है। घेर जाफर खां निवासी मो़ दानिश ने आरोप लगाया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो डायरेक्टर ने 11 मई 2017 को नगर सीलिंग से भूमि मुक्त कराने के लिए एक प्रार्थना पत्र एडीएम सिटी कोर्ट में दिया था। इसमें मो. वसी उर्फ गोला खां का पंजीकृत मुख्त्यारेआम अरशद हसन खां को बताया गया, जबकि गोला खां की मौत 28 अक्तूबर 2016 को हो चुकी थी। मृत्यु के बाद मुख्त्यारेआम खुद ही समाप्त हो जाता है। इसकी जानकारी दोनों डायरेक्टर को थी, इसके बाद भी जालसाजी कर आदेश 18 जुलाई 2017 को पारित करा लिया। उक्त के आधार पर खतौनियों में बड़ा फर्जी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.