बदायूं, जनवरी 30 -- बदायूं, विधि संवाददाता। बदायूं की अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट-प्रथम पूनम सिंघल की कोर्ट में गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व पूर्व सांसद उदित राज की ओर से उनके अधिवक्ता पेश हुए। दोनों नेताओं के अधिवक्ताओं ने वकालतनामा दाखिल कर कोर्ट से आठ जनवरी को जारी किए गए नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने 21 फरवरी को अगली सुनवाई का आदेश दिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व पूर्व सांसद उदित राज को अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट-प्रथम की ओर से जारी किए गए नोटिस पर गुरुवार को सुनवाई हुई। राहुल गांधी की ओर से उनके अधिवक्ता हेंमेंत मिश्रा जबकि उदित राज की ओर अधिवक्ता प्रांशु अग्रवाल कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट से नोटिस का जवाब देने के लिए समय मांगा। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 21 फरवरी नियत की है। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.