रामपुर, जनवरी 15 -- कोर्ट में तारीख पर आई एक महिला व उसकी बहन को कुछ लोगों ने पीट दिया, जिस पर अब एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मिलक खानम थाना क्षेत्र के शहजादनगर गांव निवासी बबली नौ जनवरी को अदालत से तारीख लेकर अपने वकील के चैंबर पर जा रही थी। आरोप है कि विक्की और उसके साथी गाली-गलौज करते रहुए मारपीट करने लगे। इस दौरान आरोपियों ने सोने के कुंडल भी छीन लिए। शोर मचाने पर लोगों ने बचाया। इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है। सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में बब्ली की तहरीर पर विक्की, बाबूराम, वैरी और तोताराम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ जितेंद्र कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.