बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। पूर्व मंत्री अमरमणि प्रकरण में कोर्ट की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश प्रमोद कुमार गिरि की अदालत में अमरमणि त्रिपाठी के केस में गवाही की तारीख थी, लेकिन गवाह हाजिर नहीं हुए। लिहाजा कोर्ट ने साक्ष्य के लिए 15 अप्रैल की तारीख तय कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के 22 साल पुराने राहुल अपहरणकांड में पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी भी एक आरोपित हैं। जो न्यायालय से फरार चल रहे हैं। उनके सम्पत्तियों की कुर्की हो चुकी है। कोर्ट ने शेष साक्ष्य के लिए गवाहों को 27 मार्च तय किया था। गुरुवार को कोर्ट में एक भी गवाह उपस्थित नहीं हुआ। बता दें कि 6 दिसम्बर 2001 की घटना में रोडवेज तिराहा निवासी राहुल मधेसिया का अपहरण हो गया था। तत्कालीन मंत्री अमरमणि के लखनऊ स्थित आवास से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.