मधेपुरा, दिसम्बर 22 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। कोर्ट परिसर के गोलंबर में खड़ी एक बाइक बदमाशों ने चोरी कर ली। बताया गया कि भर्राही वार्ड पांच निवासी दिलीप कुमार साह शुक्रवार को कोर्ट में केस के मामले में तारीख करने पहुंचा था। कोर्ट परिसर स्थित गोलंबर के अंदर बाइक खड़ी कर वह तारीख करने कोर्ट के अंदर चला गया। तारीख कर वापस लौटने पर उसकी बाइक गायब नहीं मिली। अपने स्तर से खोजबीन करने पर बाइक का पता नहीं चलने पर दिलीप कुमार साह ने थाना पहुंच कर बाइक चोरी होने का आवेदन दिया। आवेदन में बताया गया है कि बीआर 43 आर 6272 बाइक चोरी की गयी है। थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने बताया कि बाइक चोरी के मामले में आवेदन मिला है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...