औरंगाबाद, जुलाई 4 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर से गुरुवार की दोपहर बंदेया थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना लाया तथा शुक्रवार को उसे न्यायालय में रिमांड किया। बंदेया थाना कांड संख्या 65/25 के अभियुक्त कमलेश यादव जमानत के लिए दाउदनगर कोर्ट परिसर आए थे। एक अधिवक्ता द्वारा उनकी जमानत अर्जी प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार के यहां दाखिल की गई थी लेकिन जैसे ही अभियुक्त कोर्ट परिसर के अंदर प्रवेश करना चाहे, पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर जबरन थाना लाया गया। इस घटना से अधिवक्ता आक्रोशित हुए तथा जमानत अर्जी के समय कहा गया कि अभियुक्त को पुलिस गिरफ्तार कर ले गई है। इस पर गुरुवार को ही न्यायालय द्वारा आईओ से कारणपृच्छा की मांग की गई थी। शुक्रवार को अनुसंधानकर्ता द्वारा अभियुक्त को न्यायालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.