भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर। सोमवार को कोर्ट परिसर में बम धमाके के धमकी भरे मेल के बाद कोर्ट की सुरक्षा कड़ी की गई है। मंगलवार को भी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था दिखी। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वालों की जांच की जा रही थी। कोर्ट के गेट पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों को मेटल डिटेक्टर उपलब्ध है जिससे वे जांच करते दिखे। संदिग्ध के दिखने पर तुरंत पूछताछ का निर्देश है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...