कुशीनगर, मार्च 30 -- पडरौना, निज संवाददाता। जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में शनिवार को तलाक के मुकदमे में पैरवी करने पहुंचे ससुर और दामाद आपस में भिड़ गये। दामाद की पिटाई से ससुर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गये। यकायक हुये मारपीट से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद फरियादी व अधिवक्ताओं ने दामाद को पकड़ धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ससुर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर जांच में जुटी है। हाटा कोतवाली के गांव भिसवा भठलारगिरि निवासी जगदीश तिवारी की बेटी अनामिका पांडेय की शादी अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के पट्टन निवासी हरिओम पांडेय पुत्र सदानंद पांडेय के साथ हुई है। दोनों में संबंध बेहतर नहीं होने के कारण तलाक को लेकर जिला एवं सत्र न्यायालय के परिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.