लखनऊ, मार्च 21 -- लखनऊ, संवाददाता। हाईकोर्ट परिसर में कुछ अधिवक्ताओं ने पुलिस अधिकारी के साथ गाली गलौज की। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में शुक्रवार को वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व विभूतिखंड सर्किल में तैनात एक पुलिस अधिकारी हाईकोर्ट गए थे। उनके साथ सिपाही भी था। कोर्ट की सीढ़ी चढ़ते वक्त कुछ अधिवक्ता आ गए। जिन्होंने पुलिस अधिकारी के कोर्ट परिसर में आने पर आपत्ति जताई। वायरल वीडियो में अधिकारी को वापस जाने के लिए कहा गया। कुछ लोगों ने अधिकारी के साथ गाली गलौज भी की। वायरल वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.