बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर क्षेत्र स्थित राजस्व रिकॉर्ड रूम के पास एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। पीड़ित अपने चचेरे भाई के साथ कोर्ट में चल रहे एक मुकदमे की पैरवी के लिए आया था। आरोपियों ने पीड़ित को हत्या करने की भी धमकी दी है। नगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में सलेमपुर के गांव बैलौठ निवासी पीड़ित रहसवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई सचिन का एक मुकदमा उप संचालक चकबंदी न्यायालय में चल रहा है। शुक्रवार दोपहर को जब वह अपने अधिवक्ता से मिलकर न्यायालय की ओर जा रहे थे, तभी राजस्व रिकॉर्ड रूम के सामने पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि गांव याकूबपुर निवासी विनोद, गांव बैलौठ निवासी अनिल और गांव श्रीका महमदपुर(कक...