खगडि़या, जनवरी 31 -- खगड़िया। विधि संवाददाता कोर्ट की सुरक्षा को लेकर इन दिनों विशेष एहतियात बरती जा रही है। इंट्री के दौरान मेटल डिटेक्टर से आने वाले की जांच की जाती है। वही संदिग्ध पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके अलावा स्थानीय चित्रगुप्तनगर थानां पुलिस द्वारा हर एक घंटे में पुलिस वाहन से गश्ती की जाती है। कोर्ट मैनेजर द्वारा डयूटी में तैनात सुरक्षा कर्मी व अधिकारियों की मॉनिटरिंग की जाती है। हाल में कोई घटना नहीं हुई है। कोर्ट के चारों तरफ बड़ी बाउंड्री है। एक मात्र मुख्य गेट से ही लोगों का आवागमन होता है। सिविल कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रखी जा रही है। जाहिर है कि चारों ओर बाउंड्री वॉल से घेराबंदी पूर्व से है। एक मात्र प्रवेश व निकास का गेट है, जहां पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती दिनभर रहती है। वहीं मेटल डिटेक्टर...