भागलपुर, जनवरी 10 -- सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र के कमरगंज निवासी सुजित कुमार तिवारी ने थाना में गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोर्ट परिवाद के आधार पर दर्ज किए गए इस मामले में बताया गया है कि आरोपी रास्ते में दीवार दे दिया है। विरोध करने पर मारपीट करने, सोने का चेन और नगदी ले लेने का आरोप लगाया है। घटना सितंबर माह की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कोर्ट परिवाद के आधार पर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...