दरभंगा, सितम्बर 21 -- लहेरियासराय। दरभंगा के अवर न्यायाधीश नवम ने कामेश्वर सिंह दरभंगा धार्मिक न्यास से सम्बंधित 47 वर्ष पुराने स्वत्व वाद में निर्णय सुनाया है। दरभंगा राज परिवार के राजकुमार स्व. सुभेश्वर सिंह के पुत्र राजेश्वर सिंह और कपिलेश्वर सिंह ने महारानी अधिरानी कामसुन्दरी देवी एवं अन्य के खिलाफ हकीयत वाद संख्या 45/1978 दर्ज कराया था। इसमें सुनवाई के बाद 47 वर्ष बाद निर्णय दिया गया। कामेश्वर सिंह धार्मिक न्यास के ट्रस्टी को पद से हटाने को लेकर कोर्ट में हकीयत वाद 45/1978 दर्ज कराया गया था। इसमें न्यायालय ने कई महत्वपूर्ण व आवश्यक आदेश दिये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...