सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- सुलतानपुर। प्रधानी के चुनाव विवाद में संग्रह अमीन और उसके भतीजे के चर्चित हत्याकांड में न्यायाधीश संध्या चौधरी ने बचाव पक्ष को जिरह का मौका देते हुए विवेचक अमर सिंह को गवाही में तलब किया है। इससे पूर्व कोर्ट ने बचाव पक्ष का मौका समाप्त कर दिया था। मुसाफिरखाना कोतवाली के भद्दौर निवासी संग्रह अमीन सुरेश यादव व उसके भतीजे बृजेश यादव की 27 फरवरी 2023 को चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या करने के मुकदमे की अगली सुनवाई 13 जनवरी को होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...