शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- निगोही थाना क्षेत्र के गैर पंजीकृत अस्पताल ग्लोबल हॉस्पिटल में झोलाछाप रजनीश कुशवाहा द्वारा लापरवाहीपूर्वक गलत इंजेक्शन लगाने से प्रसव उपरांत महिला की मृत्यु के मामले में न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय दिनेश कुमार दिवाकर की कोर्ट ने थानाध्यक्ष को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। आदेश की प्रति डीएम, एसपी और सीएमओ को भी भेजी गई है। वादी सुधीर ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि 25 अप्रैल 2025 को उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक प्रसव सामान्य रूप से हुआ, लेकिन डॉक्टर और उनके कर्मचारियों ने लापरवाही से गलत इंजेक्शन दिया। लगभग 20 मिनट बाद उसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक और थाने में शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया। न्यायालय ने ...