नई दिल्ली, फरवरी 3 -- नई दिल्ली, का.सं.। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ी मानहानि मामले में भाजपा विधायक करनैल सिंह की पुनरीक्षण याचिका पर जैन को जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। विशेष न्यायाधीश जितेंद्र सिंह की अदालत ने जैन के वकील को अनुमति देते हुए अगली सुनवाई 21 फरवरी तय की। यह याचिका जैन की मानहानि शिकायत पर निचली अदालत द्वारा संज्ञान लेने और समन जारी करने के आदेश को चुनौती देती है। इससे पहले 6 जनवरी को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पारस दलाल की अदालत ने करनैल सिंह को समन जारी किया था। जैन का आरोप है कि करनैल ने एक टीवी इंटरव्यू में उनके खिलाफ झूठे और मानहानिकारक बयान दिए। वहीं करनैल का कहना है कि उनके बयान ईडी की प्रेस विज्ञप्ति और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...