रामपुर, दिसम्बर 10 -- रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी के लिए किसानों की जमीन कब्जाने के 27 मामलों के ज्वाइंट ट्रायल में गवाह कोर्ट नहीं पहुंचा। जिससे बुधवार को सुनवाई टल गई। अब इन मुकदमों में 18 दिसंबर को सुनवाई होगी। मालूम हो कि अजीमनगर थाने में आलियागंज निवासी किसान हनीफ, जुम्मा, कल्लन, यासीन, रफीक, बंदे अली, नब्बू, भुल्लन, शरीफ, मुस्तकीन, अमीर आलम, नामे अली, अबरार, नजाकत, मतलूब, असरार, मोहम्मद आलिम, जाकिर की ओर से 27 मुकदमे दर्ज कराए गए थे। यह सभी मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं। जिनका ट्रायल एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रहा है। पिछली तारीख पर अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें कहा गया कि इन मुकदमों से पूर्व प्रशासन ने जांच कराई थी, जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई थीं। इन मुकदमों का ज्वा...