जमशेदपुर, मार्च 7 -- सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के औचक निरीक्षण में कोर्ट परिसर स्थित स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टर व जीएनएम गायब मिले, जबकि दो दर्जन से ज्यादा मरीज क्लीनिक में मौजूद थे। सिविल सर्जन ने मरीजों की जांच के बाद डॉ. मुजाहिर हुसैन अंसारी व जीएनएम प्यारी कुजूर के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस का 72 घंटे में उचित जवाब नहीं देने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण और डॉक्टर व जीएनएम के गायब होने की सूचना फैलते ही अन्य स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मचा गया। दरअसल, दो दिन पूर्व सिविल सर्जन ने जिले के सभी डॉक्टर व कर्मचारियों को समय से ड्यूटी आने और निर्धारित समय तक स्वास्थ्य केंद्र में रहने का आदेश दिया था। सिविल सर्जन के पहले निरीक्षण में डॉक्टर व जीएनएम गायब मिले। मरीजों ने सिविल सर्जन को बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.