नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से बड़ी तादाद में नकदी मिलने के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मामले पर टिप्पणी करने से परहेज किया है, वहीं कांग्रेस ने इसे महज तबादले से दबाने की कोशिश बताया है। वहीं इलाहाबाद बार एसोशिएशन के वकीलों ने भी इस मामले को लेकर बवाल मचाया है। इस मामले को लेकर भाजपा ने कहा कि सीजेआई पहले ही इस पर संज्ञान ले चुके हैं, इसलिए पार्टी अदालतों के मामलों पर टिप्पणी नहीं करेगी। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा, "भारत के प्रधान न्यायाधीश ने इस मामले पर फैसला लिया है।" वहीं, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने इशारों-इशारों में जस्टिस वर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.