प्रयागराज, मार्च 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के विवाद में सोमवार को नया मोड़ आ गया। पुनर्मतगणना में विजयी घोषित हुए चौधरी राघवेंद्र नाथ सिंह ने एक दिन पहले जहां कार्यभार संभाला वहीं सोमवार को डॉ. सुशील सिन्हा ने कोर्ट का फैसला आने तक चार्ज न सौंपने का ऐलान कर दिया। डॉ. सुशील सिन्हा ने प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत में एसडीएम सदर के फैसले पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि मामला मंडलायुक्त के समक्ष और हाईकोर्ट में लंबित हैं। एसडीएम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 30 दिन का समय होता है। जब तक कोर्ट से फैसला नहीं आ जाता, तब तक वह केपी ट्रस्ट का चार्ज नहीं सौंपेंगे। डॉ. सिन्हा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से पता चला कि उनका कार्यकाल शून्य कर दिया गया है। अगर ऐसा है तो टीपी सिंह की सदस्यता भी शून्य है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.