मैनपुरी, जनवरी 6 -- कोर्ट के निर्देश पर ससुराल आई महिला के साथ ससुरालीजनों ने मारपीट कर दी और उसे घर से निकाल दिया। मारपीट के दौरान महिला घायल हो गई। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुराललीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि उसका देहरादून कोर्ट में वाद चल रहा है। कोर्ट के निर्देश पर ही वह ससुराल पहुंची थी। कोतवाली क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सलमा ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर जानकारी दी की शादी होने के बाद ससुराल में उसका उत्पीड़न हुआ और मारपीट की गई तो वह 2014 से ही मायके में रह रही है। उसका पति के साथ कोर्ट में वाद चल रहा है। 30 दिसंबर को कोर्ट के निर्देश पर वह अपनी ससुराल अपने दो बच्चों के साथ आई थी। चार जनवरी की शाम वह मैनपुरी कोतवाली पुलिस को जानकारी देकर ससुराल पहुंची। जहां उसके पति असलम, सास लाली, देवर बंटू पुत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.