पटना, सितम्बर 30 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि पार्टी सुप्रीम कोर्ट की आभारी है कि उसके हस्तक्षेप और पहल से ही बड़ी संख्या में नाम काटने और फर्जी मतदाताओं के नाम जोड़ने की साजिश विफल हुई। यदि अंतिम सूची में भी कोई नाम छूट गया होगा तो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग नाम जोड़वाने और त्रुटि सुधार का विकल्प देगा। इसके बावजूद भी यदि आवश्यकता महसूस की गई तो उसकी शिकायत सुप्रीम कोर्ट के समक्ष की जाएगी। मंगलवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने कहा कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। राज्य के सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों ने सभी जिलाध्यक्षों को अन्तिम मतदाता सूची की प्रति उपलब्ध करा दी है। प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची की पड़ताल अपने बीएलए और बूथ तथा पंचायत इकाइयों के माध्यम से स्थानीय स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.