सीतामढ़ी, मार्च 4 -- पुपरी। कोर्ट द्वारा निर्गत इश्तेहार वारंटी पति पत्नी को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। एसआई रामनाथ राम ने पुलिस बल के साथ नारायणपुर(हरिहरपुर) कोदरगाढा गांव में छापेमारी कर राम ईश्वर मुखिया व उसकी पत्नी जिबछि देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पति पत्नी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार महिला उत्पीड़न को लेकर राम ईश्वर मुखिया व जिबछि देवी के विरुद्ध पुपरी थाने में एफआईआर कराई गई है। पुलिस गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी इधर उधर भाग रहे थे। जिसके आलोक में आरोपियों के विरुद्ध कोर्ट द्वारा इश्तेहार निर्गत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.