उरई, जनवरी 12 -- उरई। कोर्ट के आदेश पर गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने की रिपोर्ट गोहन थाने के एक दरोगा पर दर्ज हो गई है। मामले को लेकर पीड़िता ने कोर्ट में वाद दायर किया था जिसकी जांच अब पुलिस ने शुरू कर दी है। गोहन थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवती ने कोर्ट में 17 अक्तूबर को वाद दायर कर बताया था कि 24 अगस्त 2025 को वह परिवार के ही भाई के घर पर थी। इसी दौरान रात 11 बजे गोहन थाने में तैनात दरोगा वीरेंद्र बहादुर सिंह सादे कपड़ों में एक युवक के साथ घर में घुस आए। शराब के नशे में दरोगा ने उसके साथ छेड़खानी की। भाई ने जब विरोध करते हुए शोर मचाया तो उसे पीटा और गाली गलौज कर धमकी देकर चले गए। युवती का आरोप है कि उसने थाने में घटना के दूसरे दिन जाकर शिकायत पत्र दिया। लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.