गढ़वा, फरवरी 5 -- रमना, प्रतिनिधि। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) श्री बंशीधर नगर के आदेश पर बुधवार को रमना अंचल अंतर्गत बगौंधा उर्फ रमना में दखल दहानी की कार्रवाई की गई। न्यायालय के निर्देशानुसार डिग्रीधारी प्रदीप कुमार सिंह व अन्य को कुल 33 डिसमिल भूमि पर कब्जा दिलाया गया। कोर्ट नाजिर रवि किशोर सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल सहित पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। दखल दहानी से पूर्व न्यायिक पदाधिकारी की ओर से विवादित भूमि की विधिवत मापी कराई गई तथा सीमांकन करते हुए लाल झंडा लगाया गया। उसके बाद जेसीबी मशीन की सहायता से दखल दहानी की कार्रवाई प्रारंभ कराई गई। जानकारी के अनुसार खाता संख्या 73 के प्लॉट संख्या 293 में 29 डिसमिल तथा प्लॉट संख्या 294 में 4 डिसमिल, कुल 33 डिसमिल भूमि पर दखल दिलाया गया। त...