सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- सुप्पी। न्यायालय के निर्देश के आलोक में अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष द्वारा पुलिस जवानों के साथ संयुक्त रूप से थाना क्षेत्र के विशुनपुर कामदेव गांव में गुरुवार को सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के बगल में अवैध रूप से सरकारी जमीन के चार अतिक्रमण कारियों के ईंट खपरैल से निर्मित घरों को जेसीबी मशीन से तोड़ कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। अंचल अधिकारी किशुन दयाल राय ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशुनपुर कामदेव गांव निवासी बासुदेव राम, भिखारी राम, भुनेश्वर राम, गोनौर पासवान समेत चार लोगों द्वारा सीतामढ़ी-बैरगनिया मुख्य पथ के बगल में रोड के सरकारी जमीन का अतिक्रमण कर अवैध रूप से घर बना लिया गया था। सीओ ने बताया कि अतिक्रमण सरकारी जमीन का अमीन से मापी कराकर चारों अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध अंचल कार्यालय में अतिक्रमण वाद चलाया गया। ...