फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित राजपूताना मोहल्ले में पारिवारिक विवाद के बाद न्यायालय के आदेश पर सास को उसकी बहू के घर में वापस प्रवेश दिलाया। सास और बहू के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजपूताना निवासी सत्यवती का बहू कृष्णा से विवाद चल रहा था। घरेलू कलह के चलते बहू ने सास को काफी पहले घर से निकाल दिया था। सास ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने सास के पक्ष में फैसला दिया। आदेश में कहा है कि सास को पुत्रवधू के घर में रहने दिया जाए और बहू उसके साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार न करे। कार्रवाई के दौरान थाना दक्षिण पुलिस के एक दर्जन पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कोर्ट के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडेय, थाना दक्षिण इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने सास सत्यवती को बहू कृष्णा के घर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.