मेरठ, अक्टूबर 9 -- कोर्ट के आदेश पर बच्चों के साथ ससुराल में रह रही दहेज उत्पीड़न की पीड़िता ने पति और ससुराल वालों पर अपनी हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना का लाइव वीडियो लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। टीपी नगर क्षेत्र के गोलाबढ़ की रहने वाली शाहना बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि उसका अपने पति राशिद के साथ दहेज को लेकर अदालत में विवाद चल रहा था। इस मामले में अदालत में राशिद को पत्नी का खर्चा उठाने के आदेश दिए थे। दो साल पहले कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ही महिला और उसके दो बच्चों को उसकी ससुराल में रहने के लिए कहा था। आरोप है कि इसके बाद से लगातार उसका पति और ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। 22 सितंबर को उसकी हत्या का प्रयास किया। पूरी घटना का लाइव वीडियो ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.