महाराजगंज, फरवरी 22 -- बरगदवा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत रुपये हड़पने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम मंगलापुर निवासी महेश्वर प्रसाद ने बताया कि बैदौली थाना निचलौल के जितेन्द्र की उसके गांव रिश्तेदारी है। उसने बैंक में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये मांगे और उसने 5 दिसंबर-19 को रुपये दे दिया। अब रुपये मांगने पर उसे धमकाया जा रहा है। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। एसओ शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया कि महेश्वर की ओर से कोर्ट को दी गई तहरीर के आधार पर आरोपित जितेन्द्र यादव के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...