पीलीभीत, फरवरी 9 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम सदरपुर निवासी सुखवीर कौर ने कोर्ट के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे कहा गया कि उनके पास एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मौजूद थी। 22 फरवरी 2024 को उनकी बेटी की माधोटांडा स्थित एक रिसॉर्ट में शादी थी। शादी के दौरान घर पर काफी रिश्तेदार भी आए थे। समारोह के बाद 23 फरवरी की रात करीब ढाई बजे घर लौटकर उन्होंने रिवॉल्वर पर्स में रखकर अलमारी (सेफ) में रखा था। 12 मार्च को देखने पर रिवॉल्वर पर्स से गायब मिला। काफी तलाश के बाद भी रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...