फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में एक युवक ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके देवताओं के स्थान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब गांव के लोगों की दबंगई का विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर थाना बसई मोहम्मदपुर निवासी नीरज कुमार पुत्र नत्थी लाल निवासी नगला शेख की ठार ने मुकदमा दर्ज कराया है कि गांव के सुरेश, जितेंद्र, जसवंत, हरीशंकर, महेश, मुकेश, प्रदीप ने उसके देवताओं के स्थान पर लगे पेड़ों को काट दिया। देवताओं के स्थान को क्षतिग्रस्त कर एक हिस्से में अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। जब इनकी गलत हरकत का विरोध किया तो आरोपी तमंचा, सरिया, डंडा लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने आकर उनको बचाया। मामले की पुलिस को कई बार तहरीर दी लेकिन कोई मुकदमा...