फिरोजाबाद, फरवरी 6 -- जसराना थाना क्षेत्र के नगला नथुआ में गल्ला गोदाम पर हमला, मारपीट और लूट के मामले में अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बृजमोहन उर्फ विरजू पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी नगला नथुआ ने एडीजे द्वितीय/डकैती कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। घटना 10 अक्तूबर 2025 की रात की है। बृजमोहन अपने भाई के साथ घिरोर रोड स्थित गल्ला गोदाम पर बैठे थे। आरोप है कि दो गाड़ियों में सवार होकर रजनी यादव पुत्री रामबाबू निवासी दिल्ली हाल निवासी प्रेम नगर शिकोहाबाद, उसकी मां सुधा देवी, चाची, अनिल, पवन, प्रवीन समेत आठ अन्य लोग लाठी, डंडा, सरिया व हथियार लेकर गोदाम में घुस आए। गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रजनी यादव ने साजिश के तहत स्वयं को डॉक्टर बताकर और रेप केस में...