कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- कोतवाली क्षेत्र के मलकिया गांव का एक युवक करीब 15 साल पहले गाजियाबाद कमाने के लिए गया था। वहां उसने पति की मौत के बाद अकेली रह रही महिला को प्रेम जाल में फंसा लिया। दोनों लिव इन में रहने लगे। आरोपी ने कपड़े की सिलाई का काम छोड़कर रेडीमेड कपड़े की फैक्ट्री डालने का झांकर देकर महिला का मकान बिकवा दिया। बाद में घाटा लगने की बात कहकर फैक्ट्री भी बेच दी। आरोपी ने महिला के साथ अपने रिश्तेदर पिपरी क्षेत्र के तिल्हापुर निवासी विजय, रामबहादुर व भाभी सिद्धू की मदद से 24 अप्रैल 2913 को आर्य समाज मंदिर में शादी भी की थी। कुछ साल बाद उसने महिला को छोड़ दिया। इस पर पीड़िता ने गाजियाबाद की कोर्ट में भरण-पोषण का वाद दायर किया। बताया कि वाद अदालत में स्वीकार कर लिया गया है। इसके बाद भी उसे पैसा नहीं दिया जा रहा है। पीड़िता ने गुरुवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.