मथुरा, जनवरी 16 -- थाना जमुनापार में पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बीमा कंपनी कर्मी समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ धमकाते हुए जबरन रुपये ऐंठने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। डैम्पियर नगर निवासी कुमुद प्रभात शर्मा ने न्यायालय के आदेश पर जमुनापार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें आरोप लगाया कि चार नवंबर को सुबह करीब साढ़े दस बजे राहुल शर्मा निवासी शिवाजी मार्ग, डीएलएफ टावर, नई दिल्ली ने लक्ष्मीनगर तिराहे के पास अपने परिचित की दुकान पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर राहुल शर्मा ने कहा कि वह बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेन्स कंपनी में अधिकारी है। दस मार्च को हाइवे पर संजय इंस्टीट्यूट के सामने रात करीब सवा 10 बजे कंपनी से बीमित गाड़ी में तुम्हारी कार ने टक्कर मारी थी। कार का ओडी क्लेम व उसमें घायल हुए सवारियों का मुआवजा बीमा कम्पनी को देना पड़ रहा है, इसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.