बागपत, फरवरी 6 -- बिनौली। न्यायालय बागपत के आदेश पर बिनौली थाना पुलिस ने बरनावा के श्री चंद्र प्रभू दिगंबर जैन मंदिर संस्था के अध्यक्ष और सचिव सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरनावा के राहुल कुमार जैन ने बागपत न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर मंदिर संस्था के अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, सचिव पंकज जैन और संदीप जैन पर कूट रचित दस्तावेज तैयार करके संस्था को चंदे से प्राप्त धनराशि हड़प करने और गबन करने का आरोप लगाया हैं। उक्त लोग शिकायत को वापस नही लेने पर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इंस्पेक्टर बिनौली राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की गहनता से जांच की जायेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.