संतकबीरनगर, फरवरी 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। न्यायलय सिविल जज जूनियर डिविजन एफटीसी प्रथम संतकबीर नगर के निर्देश पर महुली पुलिस ने ग्राम लखनापार के प्रधान प्रतिनिधि की तहरीर पर पूर्व प्रधान, कोटेदार समेत पंद्रह के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने तहरीर में सागौन के आठ बोटा चुराने से रोकने पर हमला करने, घर में घुसकर सामान क्षतिग्रत , लाइसेंसी असलहे के बट से मारते हुए सीने पर सटाने का आरोप लगाया गया है। उक्त मामला 08 दिसम्बर 25 का है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में लखनापार के प्रधान प्रतिनिधि दीपक पाल पुत्र कृष्ण पाल ने बताया कि 08 दिसम्बर 25 की दोपहर वह घर पर थे। इसी दौरान गांव के राजकुमार पाल, राघवेंद्र पाल उर्फ सूरज पाल अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सागौन का आठ बोटा चोरी...