सीतामढ़ी, फरवरी 23 -- पुपरी। न्यायालय के आदेश पर रविवार को पुपरी के मधुबनी चौक से पूरब अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अंचलाधिकारी रामकुमार पासवान के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन घरों पर बुलडोजर चलाकर जमीन को खाली कराया। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिले से भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी जारी है। बताया जाता है कि पुपरी-चोरौत पथ के बीच मधुबनी चौक से सटे पूरब की जमीन पर करीब 55 वर्षों से मल्लिक समाज के लोग घर बनाकर रह रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन पहले शहर के व्यवसायी स्व. जगदीश सर्राफ द्वारा मल्लिक समाज के लोगों को दान में दी गई थी। बाद में सर्राफ परिवार के वंशजों ने उक्त जमीन को र...