प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के पूरे ठकुराइन बिकरा गांव निवासी अनुसूचित जाति के गयाप्रसाद की बेटी और दामाद छह सितंबर 2025 को उसके घर आ रहे थे। रास्ते में गांव के ही अजय कुमार पांडेय और उसके बेटे हर्ष पांडेय ने दोनों को मारापीटा। दोनों के घर आने के बाद गया प्रसाद की पत्नी केशादेवी उलाहना लेकर गई तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। केशादेवी ने कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...