महोबा, फरवरी 9 -- महोबा, संवाददाता। भूमि विवाद को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। श्रीनगर निवासी भैरवगंज निवासी पीड़ित रामप्रसाद अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को पूरा घर खेत में था। तभी दबंगों के द्वारा जमीन बेंचने को लेकर विवाद किया और गाली गलौच की। दबंगों ने लाठी डंडों से मारपीट करते हुए विरोध करने पर जानमाल की धमकी। बचाव करने पर पत्नी किरन, बहू पूजा, पुत्र सत्यवीर के साथ भी मारपीट की गई। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधीक्षक को भी मामले की जानकारी दी गई। अपर सत्र न्यायाधीश एसटीएससी के आदेश पर श्रीनगर पुलिस ने आरोपित कंधी प्रजापति, शंकर कुशवाहा, ...