फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 16 -- फर्रुखाबाद । पांचालघाट चौकी पर तैनात चार सिपाहियों पर एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट कर गाली गलौज करने व मोबाइल तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जनपद बदायूं जनपद के थाना उघैती क्षेत्र के मकसूदपुर गांव निवासी विनोद चौहान ने एसीजेएम कोर्ट में प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र दिया था इसमें कहा कि 26 मार्च की रात करीब 11 बजे वह अपनी कार से चालक के साथ फर्रुखाबाद आ रहा था । पांचालघाट पुल पर मरम्मत कार्य के चलते पुलिस द्वारा वाहनों को रोका जा रहा था । इसी दौरान सिपाहियों ने कार चालक को थप्पड़ मार दिया । विरोध करने पर सिपाहियों ने विनोद चौहान को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और कई थप्पड़ मारे व गाली-गलौज की । आरोप है कि घटना का वीडियो बनाने पर सिपाहियों ने उसका मोबाइल छीनकर सड़क पर पटककर मोबाइल तोड़ दिया था। इ...