कुशीनगर, फरवरी 24 -- कुशीनगर। नवजात बच्चे का सिर दबा कर हत्या करने व प्रताड़ित करने का आरोप लगा कर एक महिला ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पडरौना के न्यायालय में वाद दाखिल किया था। न्यायालय के आदेश पर पटहेरवा पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच में जुटी हुई है। चौराखास थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी संगीता देवी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां दाखिल वाद में बताया है कि उसकी शादी बिहार में गोपालगंज जिले के विशुनपुरा थाना विजयीपुर निवासी आमोद यादव से वर्ष 2023 में हुई थी। शादी के बाद पति का व्यवहार ठीक नहीं था। पति आये दिन प्रताड़ित करता था। इस बीच प्रार्थिनी गर्भवती हो गयी। पति आमोद यह जानने के बाद कहने लगा कि उसे बच्चा नहीं चाहिए। पिछले सितंबर 2024 में भोरे अस्पताल में बच्चा पैदा हुआ। बच्चे को सांस की दिक्कत होने पर बच्चे क...