बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर हर्रैया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि विपक्षी उनके बेटे को धोखे से बहलाकर महाराष्ट्र ले गए और बेच दिया। रास्ते में उसका मोबाइल, आधार, पैन, बैंक पासबुक व दो हजार रुपये ले लिया। इस बारे में पूछने पर केवल मोबाइल लौटा देना। इसी बात को लेकर अपशब्द कहते हुए विपक्षियों ने घर में घुसकर मारपीट की और शर्ट में रखे पांच हजार रुपये छीन लिए। तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने गांव के राजकुमार, राजेन्द्र, बजरंगी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरूकरदीहै।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.